Posts

THDC इंडिया लिमिटेड ने 120 पदों के लिए मांगे आवेदन, 01 दिसंबर तक ऑफलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

Image
 भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम THDC इंडिया लिमिटेड ने अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स 01 दिसम्बर 2020 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रोसेस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। योग्यता आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आयु सीमा जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 30 साल तय की गई है। वहीं, एससी, एसटी को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की अधिकतम उम्र सीमा में छूट है। कैसे करें आवेदन THDC इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.thdc.co.in पर एप्लीकेशन फॉर्म का प्रारूप और पूरी जानकारी उपलब्ध है। सबसे पहले कैंडिडटे्स को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर कर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 01 दिसम्बर 2020 तक ऑफिशियल पते पर भेज दें। सिलेक्श...

रेलवे पीएसयू में इंजीनियर के 170 पदों पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन, 26 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

Image
रेल मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजीनियर के कुल 170 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार राइट्स लिमिटेड के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल, recruit.rites.com के जरिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 26 नवंबर 2020 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। पदों की संख्या- 170 पद संख्या सिविल इंजीनियर 50 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 30 पद मेकेनिकल इंजीनियर 90 पद योग्यता सिविल इंजीनियर – सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री के साथ ही 2 साल का अनुभव। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर – इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव। मेकेनिकल इंजीनियर – मेकेनिकल / प्रोडक्शन / इंडस्ट्रियल / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव। आयु सीमा राइट्स लिमिटेड इंजीनियर भर्ती 2020 नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक की अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स के लिए नियमानुसार आय...