रेलवे पीएसयू में इंजीनियर के 170 पदों पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन, 26 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

रेल मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजीनियर के कुल 170 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार राइट्स लिमिटेड के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल, recruit.rites.com के जरिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 26 नवंबर 2020 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।




पदों की संख्या- 170

पद संख्या
सिविल इंजीनियर 50 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 30 पद
मेकेनिकल इंजीनियर 90 पद

योग्यता

सिविल इंजीनियर – सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री के साथ ही 2 साल का अनुभव।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर – इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव।
मेकेनिकल इंजीनियर – मेकेनिकल / प्रोडक्शन / इंडस्ट्रियल / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव।

आयु सीमा

राइट्स लिमिटेड इंजीनियर भर्ती 2020 नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक की अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट recruit.rites.com पर विजिट करने के बाद करिअर सेक्शन और फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करके उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

600 रुपये


Comments

Popular posts from this blog

THDC इंडिया लिमिटेड ने 120 पदों के लिए मांगे आवेदन, 01 दिसंबर तक ऑफलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स